यह लीग पूरी तरह से निजी एवं व्यक्तिगत है। टीम में रजिस्ट्रेशन से जुड़ी फीस/प्रक्रिया के अनुसार सभी खिलाड़ियों का पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। प्रत्येक खिलाड़ी को वैध फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा।
सभी मैच ICC के नियमों एवं निर्देशों के अनुसार खेले जाएंगे ।
मैदान पर अंपायर का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
धोखाधड़ी, गाली-गलौज, मारपीट जैसे किसी भी अनुशासनहीन व्यवहार पर टीम या किसी खिलाड़ी को बाहर किया जा सकता है।
आयोजन जो टीमों को समय, स्थान आदि की जानकारी देगा, उसमें आवश्यकतानुसार बदलाव करने का अधिकार आयोजक को होगा।
किसी भी विवाद का निर्णय आयोजन समिति द्वारा किया जाएगा और आयोजन समिति का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा।
खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर पर्याप्त निगरानी एवं व्यवस्था रहेगी।
आयोजन केवल खेल आयोजन के लिए जिम्मेदार होगा। खिलाड़ियों की व्यक्तिगत दुर्घटना या नुकसान के लिए उनकी अपनी जिम्मेदारी होगी।